देवघर, अक्टूबर 15 -- देवघर। बिहार के सुल्तानगंज में गंगा स्नान के लिए जा रहे एक ही परिवार के 6 लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में देवघर नगर थाना क्षेत्र के काली राखा निवासी 41 वर्षीय कन्हैया प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऑटो सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। सभी की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। दुर्घटना देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर सीमावर्ती बिहार प्रांत अंतर्गत बांका जिला के सुईया बाजार से लगभग एक किलोमीटर पहले की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वहां ऑटो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे ऑटो असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। ऑटो में छह लोग सवार थे। सभी देवघर के काली राखा मोहल्ला निवासी हैं। जानकारी दी गयी कि सभी लोग गंगा स्नान के लिए देवघर से ऑट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.