कटिहार, फरवरी 1 -- कुरसेला निज प्रतिनिधि गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण शनिवार की देर शाम एनएच 31 पर रविवार को लंबा जाम लग गया। गंगा घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली, ऑटो, निजी वाहन और भारी ट्रकों की कतारें लग गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। जाम की स्थिति कई किलोमीटर तक बनी रही और यात्रियों को घंटों फंसे रहना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी, वैसे-वैसे सड़क पर वाहनों का दबाव भी बढ़ता चला गया। सड़क किनारे श्रद्धालुओं को उतारने-चढ़ाने के लिए वाहन खड़े होने से स्थिति और गंभीर हो गई। कई जगहों पर लोग अपने वाहन छोड़कर पैदल ही आगे बढ़ते नजर आए। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और यातायात व्यवस्था को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.