भागलपुर, फरवरी 2 -- माघ पूर्णिमा के अवसर पर कहलगांव प्रखंड स्थित बटेश्वर स्थान के श्मशान घाट पर रविवार को गंगा स्नान के दौरान एक हृदयविदारक हादसा हो गया। आस्था की डुबकी लगाने आईं पांच किशोरियां अचानक गहरे पानी में डूबने लगीं, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। एसडीआरएफ की तत्परता से चार किशोरियों को सकुशल बचा लिया गया, जबकि एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे बाद डूबी किशोरी का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान संध्या कुमारी (15), पिता अभिमन्यु मंडल, निवासी बड़ी रामपुर, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा जिला) के रूप में हुई है। मृतका के बड़े पापा गणेश मंडल ने बताया कि सबसे पहले संध्या गहरे पानी में फंस गई। उसे बचाने के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.