मुंगेर, मई 14 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थानान्तर्गत मिर्जापुर बरदह घाट पर मंगलवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान डूबने से तीन सगे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों में कल्याणचक निवासी संजय यादव की पुत्री 20 वर्षीय काव्या उर्फ सालो कुमारी, पुत्र 16 वर्षीय अमन कुमार और 14 वर्षीय अमन कुमार हैं। हालांकि स्थानीय नाविकों की तत्परता से डूब रही बच्चों की बहन 18 वर्षीय मांडवी कुमारी और मां रेणु देवी को सकुशल बचा लिया गया। लेकिन तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों और नाविकों द्वारा करीब डेढ़ घंटे बाद डूबे 2 बच्चों क्रमश: हर्ष कुमार और अमन कुमार को पानी से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर बाद सालो कुमारी को भी स्थानीय नाविक द्वारा गंगा के पानी से निकाल कर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। तीनों बच्चों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.