कौशाम्बी, जुलाई 20 -- शक्तिपीठ कड़ा धाम व कमालपुर गांव से रविवार को कांवरियों का जत्था बाबा विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। निर्मल पंडा के नेतृत्व में सैकड़ों कांवरिया सर्व प्रथम कालेश्वर घाट पहुंचे। वहां गंगा स्नान किया। इसके बाद कांवर में जल भरकर माता शीतला का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद बाबा विश्वनाथ धाम के लिए पैदल रवाना हुए। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश पंडा ने मुंह मीठा कराते हुए सभी कांवरियों का स्वागत किया। इस दौरान डीजे बैंड की धुन पर झूमते गाते हुए हर-हर महादेव के जयकारे लगाए गए। जिससे इलाके भर का माहौल भक्तिमय हो गया। कमालपुर के कांवरिया नीलकंठ महादेव का दर्शन करने जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...