बुलंदशहर, मई 13 -- यूपी के बुलंदशहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां अनूपशहर से गंगा स्नान करके लौट रही महिला के साथ कुछ शोहदों ने अश्लील हरकत की। जिसे लेकर अन्य श्रद्धालुओं ने विरोध किया। इससे नाराज युवकों ने श्रद्धालुओं की लाठी-डंडों से पीट दिया। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान की पुष्टि नहीं करता है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गांव कनेनी के लोग ट्रैक्टर ट्रॉली से गंगा स्नान करने के लिए अनूपशहर गए थे। लौटते समय किसी युवक ने एक महिला के साथ अश्लील हरकत कर दी, जिसको लेकर ट्रैक्टर में बैठे लोगों में विवाद हो गया। गांव में विवाद की जानकारी मिलते ही कुछ लोग बाइक पर सवार होकर आ गए। बाइक सवार लोगों ने ट्रैक्टर को छतारी में रोक लिया और उसमें ब...