हापुड़, जनवरी 10 -- गंगा सभा आरती समिति के मुख्य पुजारी की प्रथम पुण्यतिथि पर कई संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए आरती प्रबंधन में दिए गए सहयोग का जमकर गुणगान किया। पहले हरिद्वार और वर्तमान में बनारस की तर्ज पर ब्रजघाट तीर्थनगरी में गंगा मैया की प्रतिदिन संध्या में आरती होती है, जिसमें राजधानी दिल्ली समेत आसपास के कई राज्यों से हजारों भक्तों की भीड़ जुटती है। आरती का जिम्मा संभाल रही गंगा सभा समिति से जुड़े मुख्य पुजारी पंडित अनिल कौशिक की शनिवार को प्रथम पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक ढंग में मनाई गई। गंगा सभा आरती समिति के संचालक कपिल नागर, श्री गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष विनय मिश्रा, मुख्य पुजारी योगेंद्र पंडित, सिद्धार्थ शर्मा, कुलदीप भारद्वाज, शिव पंखा समिति अध्यक्ष शिवम सरपंच, गौरव चौधरी, कोमित सैनी, रोहित सैनी...