संभल, मई 4 -- गंगा सप्तमी के पावन पर्व पर शनिवार को राजघाट स्थित बबराला गंगा घाट पर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर वातावरण में गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालु महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने गंगा मैया की आरती में भाग लिया। महाआरती शाम 7:20 बजे शुरू हुई। आरती में दीपों की सामूहिक प्रवाहित क्रिया से पूरी गंगा जलधारा प्रकाशमय हो उठी। गंगा मैया की जय के जयकारों से घाट गुंजायमान हो गया। विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल, बबराला के बच्चों द्वारा रंगोली बनाई गई। घाट को रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। जिलाधिकारी राजेन्द्र पेसिया ने अपने माता-पिता के साथ विधिपूर्वक गंगा पूजन किया और आरती में भाग लिया। गंगा स्नान के लिए चंदौसी, बहजोई, डिबाई समेत आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित रखने ...