खगडि़या, जुलाई 23 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नदियों के नैहर कहे जाने वाले खगड़िया में नदियों के जलस्तर में इजाफा लगातार जारी है। आलम यह है कि गंगा व बूढ़ी गंडक नदी जहां खतरे के निशान से उपर बह रही है तो कोसी भी डेंजर लेवल से महज 15 सेमी नीचे ही है। हालांकि बागमती नदी अभी भी खतरे के निशान से 60 सेमी नीचे बह रही है। जानकारी के अनुसार गंगा नदी मंगलवार को खतरे के निशान से 43 सेमी उपर बह रही है। गंगा नदी का जलस्तर 34.50 मीटर मापा गया है। वहंी बूढ़ी गंडक नदी क ा जलस्तर 36.82 मीटर पर पहुंच गई है। यह खतरे के निशान से अभी 22 सेमी उपर है। कोसी नदी का जलस्तर मंगलवार को 33.70 मीटर मापा गया है। जो खतरे के निशान से मात्र 15 सेमी नीचे हैं। वहीं बागमती नदी क ा जलस्तर 35.03 मीटर है। हालांकि इसके खतरे का निशान 35.63 मीटर निर्धारित है। इधर विभाग से मिली जानकारी...