प्रयागराज, जुलाई 20 -- प्रयागराज। गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पिछले 24 घंटे में दोनों के वृद्धि की रफ्तार धीमी हो गई है। संगम क्षेत्र लबालब होने के बाद अब गंगा के कछारी क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुस चुका है। जलस्तर धीमी गति से भी बढ़ता रहा तो शाम तक छोटो बघाड़ा के साथ नेवादा के सैकड़ों घर बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। पिछले 24 घंटे (शनिवार सुबह आठ बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक) फाफामऊ का जलस्तर 45 सेमी बढ़ा। इससे पहले इसी अवधि मे118 सेमी वृद्धि हुई थी। इसी प्रकार नैनी में यमुना का जलस्तर 56 सेमी बढ़ा। इससे पहले 24 घंटे में यमुना में 74 सेमी वृद्धि हुई थी। छतनाग में गंगा का जलस्तर सिर्फ 28 सेमी बढा। जबकि इससे पहले 24 घंटे में 84 सेमी बढ़ा था। रविवार सुबह आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 83.06 मीटर, छतनाग में गंगा 82.41 मीर तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.