प्रयागराज, जुलाई 7 -- प्रयागराज। गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर ने अफसरों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार सुबह फाफामऊ में जलस्तर 78.17 मीटर रिकार्ड किया गया। जो पिछले 24 घंटे में 36 सेंटीमीटर जलस्तर में बढ़ोतरी रिकार्ड की गई थी। सुबह आठ बजे छतनाग में 75.41 और नैनी में यमुना का जलस्तर 75.91 मीटर रिकार्ड किया गया। प्रतिदिन जलस्तर बढ़ने से कछारी इलाकों में परेशानी बढ़ गई है। अफसरों का कहना है कि जलस्तर ऐसे ही बढ़ता गया तो जुलाई के मध्य में बाढ़ आ सकती है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिले की सभी 98 बाढ़ राहत चौकियों में व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.