प्रयागराज, अगस्त 24 -- प्रयागराज। गंगा-यमुना किनारे उच्चतम बाढ़ बिंदु को पिलर लगाकार घेरेबंदी की तैयारी शुरू हो गई है। सिंचाई विभाग को गंगा-यमुना किनारे पिलर लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। विभाग की ओर से गंगा-यमुना किनारे दो हजार से अधिक पिलर लगाने की निविदा निकाली गई है। प्रयागराज में गंगा के दोनों किनारों पर 1210 पिलर लगाए जाएंगे। यमुना के दोनों छोर पर सात सौ से अधिक पिलर लगाने की योजना है। जिले में सिंचाई विभाग का बाढ़ प्रखंड गंगा-यमुना किनारे पिलर लगाएगा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दिग्विजय नारायण शुक्ला ने बताया कि 200-200 मीटर की दूरी पर पिलर लगाए जाएंगे। अधिशासी अभियंता के मुताबिक गंगा-यमुना किनारे उच्चतम बा एनजीटी के आदेश पर केंद्र सरकार ने गंगा-यमुना किनारे पिलर लगाने की जिम्मेदारी आईआईटी रुड़की को सौंपी थी। तकनीकी शिक्षण संस...