गाजीपुर, सितम्बर 1 -- गाजीपुर (जमानियां), हिन्दुस्तान संवाद। नगर कस्बा स्थित पक्का बलुआ घाट पर कंकड़ घाट चौधरी मोहल्ला मल्लाह बस्ती निवासी 75 वर्षीय डोमा चौधरी सोमवार की सुबह गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। अचानक बेहोश हो जाने से डूब गए जिससे उनकी मौत हो गई। लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार डोमा चौधरी रोजाना पक्का बलुआ घाट पर स्नान करते थे। सोमवार की सुबह रोज की तरह स्नान करने पहुंचे। जैसे ही गंगा नदी में डुबकी लगाया। उसी समय मुर्छा आ गई और पानी के अंदर ही रह गए। आसपास स्नान कर रहे लोगों ने देखा तो खोजबीन शुरू किया। अचेत हालत में मिले डोमा चौधरी को लोग बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल ले गए लेकिन मृत्यु हो चुकी थी। लोगों ने बताया कि डोमा के पांच पुत्र और दो पुत्री हैं। दो पुत्री और चार पु...