कौशाम्बी, मई 10 -- कड़ा धाम में बड़का टिलवा के सामने गंगा नदी में समाए किशोर की लाश 24 घंटे बाद गोताखोरों ने खोज ली है। शव मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बक्सी का पुरवा निवासी डाक कर्मचारी संतोष पाल का 14 वर्षीय बेटा नन्हू उर्फ अभिषेक पाल अपने ननिहाल गिरधरपुर गढ़ी गया था। शुक्रवार को वह ननिहाल के बगल में रहने वाले कृष्णा पाल के साथ गंगा नहाने के लिए बड़का टिलवा गया था। नहाते समय वह गंगा नदी में समा गया था। गोताखोरों ने किसी तरह कृष्णा पाल को बचा लिया था। शुक्रवार को करीब पांच घंटे तक गोताखोर नदी में अभिषेक पाल को तलाशते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला था। इससे परिजनों में रोना-पीटना मचा था। शनिवार को गोताखोरों ने दोबारा अभिषेक की खोजबीन शुरू की। करीब नौ बजे वृंदावन घाट किनारे से अभिषेक का श...