कटिहार, मई 5 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत के गोलाघाट घाट गंगा नदी पर बीते शनिवार की सुबह करीब 8 बजे नहाने के दौरान लापता हुए 15 वर्षीय किशोर का रविवार को भी पता नहीं चला। लगभग 35 घंटे बीत जाने के बावजूद एसडीआरएफ, स्थानीय मछुआरे और गोताखोरों की लगातार तलाश के बाद भी आकर्ष को खोज नहीं पायी। जानकारी के अनुसार, कुमार आकर्ष शनिवार को अपने सात दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान चार किशोर गहरे पानी में डूबने लगे। शोरगुल सुनकर स्थानीय मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए तीन किशोरों को गंगा नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन तब तक कुमार आकर्ष पानी में लापता हो गया। घटना के बाद से ही स्थानीय मछुआरा और गोताखोर लगातार खोजबीन में जुटे हैं। कदवा से एसडीआरएफ की टीम शनिवार दोपहर ती...