गंगापार, दिसम्बर 21 -- दो दिन पूर्व छतवा के सोढ़ियावीर गंगाघाट पर कूदे युवक की खोजबीन में तीसरे दिन भी पुलिस प्रशासन पूरी तरह जुटा रहा। शाम तीन बजे के लगभग एसडीआरएफ की टीम गंगाघाट छतवा पहुंच नाव लेकर गंगा में उतर गई, लगभग एक घंटे तक तलाश करने के बाद अंधेरा हो जाने पर लौट गई। चौकी प्रभारी सिरसा अनिल पांडेय व कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने बताया कि सोमवार को भी एसडीआरएफ की टीम युवक की तालश में उतरेगी। शनिवार को दोपहर दो बजे के लगभग कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह पुलिस टीम के साथ गंगाघाट गए थे, गंगा के गहरे जल में युवक की तालश में जुटे गोताखोरों से जानकारी कर लौट गए। चौकी प्रभारी ने बताया घटना के दिन से ही युवक सत्यम की तलाश की जा रही है, दूसरे दिन एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय की सूचना पर नैनी से गोताखोरों की टीम निरंजन की अगुवाई में पहुंच गंगा के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.