बलिया, जुलाई 10 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पिछले पांच दिनों से धीमी गति से बढ़ाव पर रही गंगा के जलस्तर में गुरुवार को एक बार फिर प्रति घंटे तीन सेमी का बढ़ाव शुरू हो गया। लगातार वृद्धि के बाद नदी की लहरों ने गंगा पार की पंचायत नौरंगा के पास गुरुवार को कहर ढाना शुरू कर दिया है। कटान करती नदी आबादी के पास पहुंच चुकी है। इससे पंचायत की करीब 25 हजार की आबादी सकते में है। गायघाट गेज पर गुरुवार की शाम चार बजे गंगा का जलस्तर 54.110 मीटर दर्ज किया गया। जल स्तर में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे के बीच तीन सेमी प्रति घंटे की वृद्धि दर्ज की गयी। नदी में लगातार बढ़ाव बने रहने के बाद जलस्तर अब तेजी से अपने चेतावनी बिंदु 56.615 मीटर के करीब पहुंचती दिख रही है। यहां खतरा बिंदु 57.615 मीटर पर है। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार नदी के आगे भी बढ़ाव पर रहने की संभावन...