बदायूं, सितम्बर 20 -- गंगा नदी के जलस्तर में गिरावट के बाद फिर से वृद्धि शुरू हो गई है। इसकी वजह से सदर, सहसवान एवं दातागंज तहसील क्षेत्र के 36 गांव में बाढ़ के हालत बनने लगे हैं। जिसकी वजह से लोग परेशान हैं। कटान के चलते लोगों को ज्यादा मुश्किलें बढ़ रही हैं। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिसके चलते लोग परेशान हैं। बाढ़ सीजन समाप्त होने के बाद एक बार फिर से बाढ़ के हालात बनने लगे हैं। तीन दिन से लगातार गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से चार सेंटीमीटर नीचे है। इसी प्रकार से जलवृद्धि जारी रही तो नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाएगा। गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद सहसवान के खागी नगला, भमरौलिया, वीरसहाय नगला आदि गांवों में बाढ़ आ पानी बढ़ने लगा है। इसके साथ ही उसहै...