मुंगेर, दिसम्बर 10 -- हेमजापुर, संवाद सूत्र। धरहरा प्रखंड के सुंदरपुर चांद टोला निवासी मनसुख महतो के 27 वर्षीय पुत्र सोहन कुमार की नाव डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को सोहन कुमार सुंदरपुर दियारा स्थित खेत में पटवन करने गया था। देर शाम वह डेंगी से(छोटी नाव) से घर लौट रहा था कि संतुलन बिगड़ने से नाव से गिरकर नदी में डूब गया। शाम तक सोहन कुमार से संपर्क नहीं होने पर परिजनों को चिंता हुई। उसके मोबाइल पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। मंगलवार की सुबह मछुआरों ने मछली पकड़ने के दौरान पानी में एक शव देखा और इसकी सूचना हेमजापुर पुलिस को दी। पुलिस ने हेमजापुर चाद टोला गंगा घाट पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से शव बाहर निकलवाया। शव देखने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.