फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- कमालगंज। अंतिम संस्कार में शामिल होने गया युवक गंगा में डूब गया था। बीस घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाल लिया गया। गांधीनगर निवासी राहुल एक अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। इसी दौरान राहुल पुल के पास गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू कराया। रात भर राहुल के परिजन मौके पर ही डटे रहे। सुबह फिर से गोताखोरों की मदद से अभियान चलाया गया जिसमें राहुल का शव बरामद कर लिया गया। शव देखकर परिजन बिलख उठे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.