बदायूं, अप्रैल 29 -- बैसाखी अमावस्या पर राजस्थान से परिवार के साथ रविवार को गंगा स्नान करने आई डूबी नौ साल की बच्ची का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। बच्ची की तलाश में एसडीआरएफ के अलावा 20 से अधिक गोताखोरों की टीम लगाई गई है। दूसरे दिन भी बच्ची का पता न चलने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा घाट का है। यहां रविवार को राजस्थान के धौलपुर जनपद थाना कस्बा मनिया के रहने वाले भूरे शर्मा परिवार के साथ गंगा स्नान करने आए थे। शाम के समय परिवार के साथ स्नान करते समय नौ वर्षीय बेटी परी शर्मा पुल के पास गहराई में जाने से डूब गई। इसके बाद गंगा घाट पर मौजूद दुकानदारों ने बच्ची को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी के बहाव में काफी दूर जा चुकी थी। इसके बाद 20 से अधिक गोताखोर लगाए गए, लेकिन कोई पता नहीं च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.