बलिया, नवम्बर 15 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड, हैदराबाद की ओर से प्रायोजित 'रिवर रैंचिंग' कार्यक्रम शनिवार को गंगा नदी के शिवरामपुर घाट पर किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह ने गंगा नदी में दो लाख मत्स्य अंगुलिकाओं (छोटी मछलियां) का संचय कर शुरुआत की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी विकास मिश्र ने रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के उद्देश्य, मत्स्य सम्पदा के संरक्षण तथा मत्स्य विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी मछुआ समुदाय और अन्य लोगों को दी। बताया कि नदी आधारित मत्स्य उत्पादन को प्रोत्साहित करना और मत्स्य सम्पदा को संरक्षित करना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। इस दौरान आज़मगढ़ के ज्येष्ठ मत्स्य नि...