कौशाम्बी, जुलाई 7 -- मंझनपुर, संवाददाता। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके वजह से गंगा किनारे के घाट खाली हो गए हैं। लोग अब पूरी चौकसी बरत रहे हैं। पुरोहितों के छप्पर में पानी भर गया है। शुक्रवार से गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। लगातार पानी बढ़ रहा है। शनिवार और रविवार की रात भी गंगा की रफ्तार नहीं थमी थी। सोमवार को पुरोहित प्रमोद पांडेय ने बताया कि गंगा उफना रही हैं। रविवार की सुबह तक दो फिट अतिरिक्त पानी बढ़ा है। कहा कि यदि यही स्थिति रही तो जल्द गंगा में बाढ़ आएगी। बताया कि बहाव काफी तेज होने की वजह से अब लोग पूरी सावधानी बरत रहे हैं। कुबरी व कालेश्वर घाट पूरी तरह से खाली हो चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...