बक्सर, दिसम्बर 31 -- पेज तीन के लिए ------- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। यूपी के बलिया जिले के नरांव गांव की एक युवती बुधवार की सुबह वीर कुंवर सिंह सेतु पर पहुंची और गंगा में छलांग लगा बैठी। संयोग रहा कि नीचे मछली मार रहे मछुआरों ने उसे बचा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह एक युवती आई और पुल पर चप्पल छोड़ गंगा में कूद गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने चप्पल के नीचे कागज का एक टुकड़ा दबा देखा, जिस पर सॉरी पापा लिखा था। इधर, युवती ज्योंही गंगा में गिरी पुल के नीचे मौजूद मछुआरों ने देख लिया और उसे नदी से बाहर निकाल लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह बलिया के नरांव की रहने वाली है। पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया और उनके हवाले कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...