बदायूं, अगस्त 11 -- गंगा और रामगंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला नहीं थम रहा है।गंगा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से 59 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। इसकी वजह से जिले के 36 गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। बाढ़ के चलते कई मर्गों का आपस में संपर्क टूट गया है। गंगा नदी में आयी बाढ़ के दातागंज तहसील क्षेत्र उसहैत के आठ गांव कमलैयापुर,जटा,जसवंत नगला, ठकुरी नगला, बल्ले नगला,कमलू नगला, भकरी ,बेहटी आदि गांवों में पानी अंदर तक पहुंच गया है।सहसवान के भमरोलिया, तेलिया नगला, खागी नगला समेत पांच गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ प्रभावित लोग अब सुरक्षित स्थान पर शरण ले रहे हैं।कंपिल मार्ग पूरी तरह से बंद है।जटा जाने वाली पुलिया के ऊपर से भी दो-दो तीन-तीन फीट ऊपर पानी निकल रहा है। हजरतपुर गढ़िया रंगीन मार्ग भी बंद है। हजरतपुर के हररामपुर,मौजपुर,गढ़...