खगडि़या, अगस्त 6 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड में गंगा नदी की उफान से जीएन बांध के बाहर बसे लोगो के दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ क्षेत्र के लोगो की स्थिति यह है कि बाढ़ के भय से विस्थापित हो रहे हैं। जहां दियारा से पशुओ का आना शुरू हो गया है। वही दूसरी ओर बाढ़ का भय लोगो के बीच कहर बनकर वरसने लगा है। इधर आम तोड़ पर परबत्ता प्रखंड का तकरीबन 10 पंचायत आंशिक व पूर्ण रुप से बाढ़ से प्रभावित होती रही है। प्रत्येक वर्ष इस क्षेत्र में बाढ़ का आना नियति बना हुआ है। प्रभावित पंचायतो में माधवपुर, कबेला, दरियापुर भेलवा, जोड़ावारपुर, तेमथा करारी, कुल्हड़िया, भरसो, सौढ़ उत्तरी, सौढ दक्षिण आदि शामिल है क वही दूसरी ओर प्रखंड के मध्य विद्यालय विष्णुपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोढ़ियासी, प्राथमिक विद्यालय कजज्लवन दियारा, प्राथमिक विद्यालय शर्म...