कौशाम्बी, अगस्त 14 -- सिराथू हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बड़का टिलवा गांव के गंगा के किनारे गुरुवार भोर लगभग 6:30 बजे एक महिला का शव फतेहपुर की ओर से गंगा मे बहता हुआ आ रहा था। सुबह गंगा किनारे रहे लोगों ने जब शव देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल कड़ा धाम पुलिस को दी, थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को गंगा से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर रहे लोगों ने बताया कि शव कई दिन पुराना दिख रहा है मछली एवं कछुआ ने उसका चेहरा खाकर बर्बाद कर दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है की शव बालू में दफनाया गया था क्योंकि उसके शरीर पर उसी हिसाब से कपड़े दिख रहे हैं, बाढ़ के कारण शव गंगा की धारा से ऊपर आ गया है। फिलहाल ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.