बदायूं, सितम्बर 7 -- सहसवान, संवाददाता। गंगा नदी तबाही लेकर आई है, कटान तेज है। गंगा किनारे इलाके में हाहाकार मचा है। हसवान से दातागंज तहसील तक तबाही का मंजर है। सहसवान के जामुनी नगला व गंगा महाबा बांध के पास अधिक कटान है। इसलिए जामुनी नगला को खाली कराने का मुनादी करा दी गई है। महावा बांध कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। लखनऊ और मुरादाबाद के अधिकारी पहुंच गए हैं। बाढ़ खंड विभाग ने गंगा किनारे डेरा डाल लिया है। दिन-रात सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को गंगा नदी की तबाही को लेकर सहसवान क्षेत्र में बाढ़ खंड एवं सिंचाई व जल संसाधन विभाग के अफसरों का डेरा रहा है। कई दिन से लगातार जामुनी नगला पर कटान चल रहा है। गंगा नदी महावा बांध पर कटान कर रही है। इससे महावा बांध कई जगह क्षतिग्रस्त भी हो गया। सूचना से केवल बाढ़ खंड विभाग बदायूं ही नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.