फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मेला श्री रामनगरिया अपनी अदभुत छटा बिखेर रहा है। श्रद्धा भक्ति के संगम में कल्पवासी गंगा मइया की साधना से अभिभूत हो रहे हैं। शाम को दीपदान की अनुपम झांकी हर किसी को आकर्षित कर रही है। इसकी छटा देखने को सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रहती है। गंगा मइया की आरती का नजारा लेना भी कल्पवासी नही भूलते हैं। मेला श्री रामनगरिया पतित पावनी गंगा के तट पर चल रहा है। हजारों श्रद्धालुओं की श्रद्धा भक्ति का संगम बना मिनी कुंभ हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र बिंदु बना है। पांचालघाट पुल से जब निकलते हैं तो पुल से तंबुओं के शहर का नजारा देखते ही बन रहा है। माघ महीने के तीन दिन गुजर जाने के बाद अब श्रद्धालु अपने अपने तरीके से स्नान ध्यान में जुटे हैं। अखाड़ों में भी अलग ही दृश्य दिखायी पड़ रहा है। श्री पंचदशनाम ज...