देहरादून, जनवरी 13 -- गंगा नदी भारत की सांस्कृतिक, पारिस्थितिक और आर्थिक जीवनरेखा है। नदी की स्वच्छता, सतत जल प्रबंधन और जलीय जैव विविधता का संरक्षण देश की राष्ट्रीय प्राथमिकता है। ये बात केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने मंगलवार को भारतीय वन्यजीव संस्थान में राष्ट्रीय नदी अनुसंधान केंद्र के लोकार्पण अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नदी अनुसंधान केंद्र से जुड़े प्रयास भारत में नदी संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेंगे। यह केंद्र देश की नदियों, विशेष रूप से गंगा और उसके जलीय जीवों के संरक्षण, वैज्ञानिक अनुसंधान और सतत प्रबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल के रूप में स्थापित किया गया है। मंत्री ने संस्थान परिसर में स्थित विभिन्न प्रयोगशालाओं का भ्रमण कर गंगा नदी, जलीय जैव विविधता और नदी पारिस्थितिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.