भागलपुर, मार्च 27 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि गंगा बटेश्वर पंप नहर योजना से निर्मित पुल ईशीपुर के पास खतरनाक बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि जैसे-तैसे पुल बना दिया गया है। जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि पुल सड़क से तकरीबन एक फीट नीचे है। जबकि इसको लेबल में लाने के लिए मिट्टी का ढेर दे दिया गया है। यह पुल पीरपैंती-गोड्डा एनएच 133 के किनारे पूर्व और पश्चिम दिशा में बनाया गया है। पुल के पास जो निर्माण कंपनी ने नाला बनाया है उसे जोड़ा नहीं है। इससे पानी का तेज बहाव सड़क पर हो रहा है। इससे कीचड़ और फिसलन बढ़ गया है। जिस कारण कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। लोगों ने कहा कि एनएच होने के कारण दिन-रात वाहनों की आवाजाही होती है। पुल सड़क से नीचे रहने के कारण रफ्तार में आ रहे वाहन चालक समझ नहीं पाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.