फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 28 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। इटावा-बरेली हाईवे के गंगा पुल पर बुधवार की रात एक ट्रक के खराब होने से भीषण जाम लग गया। आधी रात से लगे जाम में शुक्रवार की दोपहर तक वाहन रेंग रेंग कर निकले। इसके चलते आवागमन को लेकर बड़ी दिक्कतें रहीं। बसों में सवार यात्री भी परेशान हो गये।रात दो बजे के करीब गंगा पुल पर एक ट्रक खराब हो गया। इस समय सहालग चल रही हैं ऐसे में ट्रेफिक का लोड ज्यादा है। गंगा पुल पर जो जाम वह धीरे धीरे बढ़ता ही चला गया। एक ओर जमापुर तो दूसरी ओर दीनदयाल बाग तक जाम पहुंच गया। इसमें वाहनों के चक्के जाम हो गये और लंबी कतारेंलग गयींं। रात में जैसे तैसे लोग वाहन रेंग रेंग कर निकालते रहे। पांचालघाट चौकी पुलिस भी पूरी तरह से प्रयास में रही। ट्रक क ो हटवाने का प्रयास किया गया। बढ़ते ट्रेफिक के चलते जाम और बढ़ता चला गया। इ...