भागलपुर, जून 17 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। वाराणसी और साहिबगंज (झारखंड) के बाद गंगा पर देश का तीसरा मल्टी मॉडल टर्मिनल भागलपुर में बन सकता है। केंद्रीय मंत्रालय की स्वीकृति मिली तो यह बिहार का पहला होगा। इसको लेकर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना आए जल परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से आग्रह किया है। अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकार (आईडब्ल्यूएआई) के कार्यशाला में उप मुख्यमंत्री ने भागलपुर में मल्टी मॉडल टर्मिनल (एमएमटी) की जरूरत बताते हुए कहा कि यहां से कोलकाता और जोगबनी तक जल मार्ग से व्यापार समृद्ध हो सकता है। डिप्टी सीएम की इस मांग पर जल परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विचार करने का भरोसा दिलाया है। इस कार्यशाला में भागलपुर के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी भी शरीक हुए। कार्यशाला में बिहार के 11 जिलों के डीएम को बुलाया गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.