कटिहार, जनवरी 3 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। कटिहार के आमदाबाद में गंगा नदी से होने वाले तथा पड़ोसी राज्य बंगाल में पदमा नदी से होने वाले कटाव को नियन्त्रित करने के लिए गंगा पदमा योजना नाम से कटाव रोधी योजना बनायी गयी है लेकिन इस योजना को मूर्त रूप लेने में अभी और समय लगेगा। योजना को लेकर प्राक्कलित राशि का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है l जल संसाधन विभाग द्वारा इसमें कुछ संशोधन कर तकनीकी स्वीकृति के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को भेजा जाएगा। अंतिम रूप से तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद ही इस योजना पर काम शुरू हो पाएगा। आठ किमी की लंबाई में तटबंध का होगा निर्माण बिहार-बंगाल के लिए यह संयुक्त कटाव रोधी योजना है l अमदाबाद के हरदेव टोला से बंगाल सीमा तक आठ किमी की लंबाई में तटबंध निर्माण सहित सात स्पर का निर्माण तथा रिवर एज प्रोटेक्शन का काम ...