मुंगेर, फरवरी 4 -- बरियारपुर, संवाददाता। मुंगेर जिले के सफियाबाद से सुल्तानगंज होते हुए सबौर (भागलपुर) तक बनने वाले गंगा पथ को लेकर बरियारपुर प्रखंड के रतनपुर में प्लांट लगाने के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। चिन्हित जमीन के लिए जल्द ही कंपनी और भूस्वामियों के बीच जल्द ही एकरारनामा होगा। 65 एकड़ जमीन पर गंगा पथ निर्माण सं संबंधित प्लांट, मशीनें, सामग्री रखने का गोदाम, स्टाफ रहने का आवास बनाए जाएंगे। रतनपुर के समीप फोरलेन के पास दो जगहों पर जमीन चिन्हित किया गया है। जमीन के लिए कंपनी के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीकांत शर्मा किसानों के साथ बैठक कर चुके हैं। जमीन मालिक प्लांट लगाने के लिए जमीन पांच वर्षों के लिए देंगे। जमीन का वार्षिक किराया तय नहीं हुआ है। कंपनी के द्वारा रतनपुर गांव के पश्चिमी भाग के मोड़ पर भी जमीन चिन्हित किया गया है। बर...