प्रयागराज, जनवरी 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। संस्कृति विभाग उप्र की ओर से परेड ग्राउंड स्थित गंगा पंडाल में चल रहे सांस्कृतिक उत्सव का शुक्रवार को रंगारंग समापन हुआ। अंतिम दिन का मुख्य आकर्षण मुंबई से आए साधो बैंड ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधा। पुनीत श्रीवास्तव, अनुज श्रीवास्तव व चंद्र किशोर पांडेय ने लोकगीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. आशीष कुमार जैसवाल ने ध्रुपद पर शूलताल में शिव स्तुति सुनाया तो राम नाम संकीर्तन की प्रस्तुति की तो मथुरा के माधो आचार्य ने टीम के साथ मयूर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की। नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र यादव ने कलाकारों को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...