बेगुसराय, मार्च 16 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के खरहट गांव स्थित शिव मंदिर के निकट शुक्रवार को गंगा नदी घाट पर स्नान करने के दौरान चार किशोर डूब गये। इसमें दो किशोर की मौत हो गयी जबकि गंगा नदी के दियारा से नाव पर सवार हो लौट रहे किसानों ने दो किशोरों को बचा लिया। मृतक किशोरों की पहचान खरहट गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी स्व. अरुण महतो के 14 वर्षीय पुत्र अभिनव कुमार उर्फ राजा व राजकुमार महतो के 14 वर्षीय पुत्र देवराज कुमार के रुप में की गयी। एक साथ दो किशोरों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। होली की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। ग्रामीणों के अनुसार चार किशोर एक साथ गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। नहाने के क्रम में चारों बच्चे गहरे पानी में चले गये। जब तक आस पास मौजूद किसानों व लोगों को कुछ समझ में आता तब तक दो कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.