बेगुसराय, फरवरी 16 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की भवानंदपुर पंचायत के अंतर्गत शिवनगर गांव के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूबे 12 वर्षीय बालक का शव पांचवें दिन सोमवार को घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी से बरामद किया गया। ग्रामीणों के द्वारा शव मिलने की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी। मृतक की पहचान भवानंदपुर पंचायत अंतर्गत शिवनगर निवासी मनोज कुमार राय के 12 वर्षीय पुत्र भूषण कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि गुरुवार को गंगा स्नान के दौरान डूबे उक्त बालक का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। शव मिलने के बाद मां शालू देवी व पिता मनोज कुमार राय सहित परिजनों के करुण क्रंद...