बलिया, मार्च 9 -- बलिया, संवाददाता। मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए रविवार को शहर से सटे शिवरामपुर गंगा घाट पर पहुंची एक युवती व किशोरी नदी में डूब गयी। पुलिस के प्रयास से किशोरी की लाश तो बरामद हो गयी, लेकिन युवती का सुराग नहीं लग सका। मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के समनपुरा निवासी शिवकुमार राजभर के बेटे का रविवार को मुंडन संस्कार था। इसमें शामिल होने के लिए उनकी पत्नी मेनका की चचेरी बहन नगरा थाना क्षेत्र के गोठवां निवासी श्रीभगवान राजभर की बेटी 13 वर्षीय खुशी, गोठवां की ही 18 वर्षीय संजना, बुआ की बेटी मऊ जनपद के रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र के मर्यादपुर निवासी 18 वर्षीय आस्था व अन्य नाते-रिस्तेदार पहुंचे थे। शहर से सटे गंगा नदी के शिवरामपुर घाट पर मुंडन संस्कार हो रहा था। इसी बीच तीनों नदी में नहाने पहुंच गयी। किसी प्रकार गहरे पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.