हाजीपुर, अप्रैल 25 -- राघोपुर । संवाद सूत्र रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर पंचायत केवला घाट गंगा नदी में डूबे किशोर का शव गुरुवार की दोपहर एसडीआरएफ की टीम ने गयासपुर घाट के तरफ से ढूंढकर निकाला। मृतक की पहचान बहरामपुर पंचायत मदहा गांव निवासी विजय राय के 15 वर्षीय पुत्र टुन्नू कुमार के रूप में की गई। नदी में शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मां और पिता पुत्र के वियोग में रो-रोकर बेसुध हो जा रही थी। मां को रोते-बिलखते देख लोगों की आंख नम हो जा रही थी। रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मालूम हो कि बीते बुधवार को अपराह्न करीब साढ़े सात बजे बहरामपुर पंचायत के रहने वाले विजय राय के 15 वर्षीय पुत्र टुन्नू कुमार केवला घाट गंगा नदी डूब गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.