बदायूं, सितम्बर 8 -- गंगा नदी में उफान के चलते लगातार जिले के 36 गांवों में बाढ़ के हालात बने हुये हैं। इसकी वजह से बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ से राहत भी मिलती दिखाई नहीं दे रही है। गंगा नदी में जलस्तर खतरे के निशान से 17 सेमी ऊपर चल रहा है। जिससे हाहाकार मचा हुआ है। जिले में गंगा नदी में उफान चलते एक माह से ज्यादा हो गया है। इसके चलते सदर, सहसवान, दातागंज तहसील के 36 गांवों के लोग परेशान हैं। उसहैत क्षेत्र के हिम्मत नगर बझेड़ा, पटे नगला, नौली फतुहा बाद खाम, टिकाई खाम, चेतराम नगला, कोनका नगला, अहमद नगर बछौरा, अस्मयारफतपुर, भकरी, बेहटी, कमलू नगला, बल्ले नगला, ग्योढी नगला समेत 19 गांवों में ज्यादा दिक्कत है, क्योंकि ये गांव डूब क्षेत्र में बसे हुये हैं। इसकी वजह से यहां ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.