साहिबगंज, अगस्त 8 -- साहिबगंज। गंगा नदी में आई उफान के कारण अब साहिबगंज शहर के कई मुहल्लों में पानी प्रवेश कर गया है। जिससे उन मुहल्लों के लोग अपने घर का सारा सामान समेट कर दूसरे स्थान को जाने लगे हैं। सबसे अधिक प्रभावित शहर का भरतिया कॉलोनी, हबीबपुर पाईपलाइन, बिजली घाट के सामने नया टोला, रसुलपुर दहला नया टोला, चानन, कबूतर खोपी आदि है। उपरोक्त सभी मुहल्लों में बाढ़ का पानी तेजी से भरने लगा है। भरतिया कॉलोनी में बीती रात में सबसे अधिक पानी भरा है तो बिजली घाट नया टोला इलाके में भी तेजी से पानी भरने से कई घरों के चारों ओर पानी भर गया है। वहीं गंगा नदी का जलस्तर में शुक्रवार को भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार की सुबह यहां पर जलस्तर 28.13 मी. पर आ गया था जो शनिवार की सुबह तक 28.40 मी. पर पहुंच सकता है। इस कारण जिला के दियारा इलाकों मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.