मुंगेर, जुलाई 18 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। गंगा नदी के तेज रफ्तार की वजह से मुंगेर जिला का छह प्रखंड अब बाढ़ के बिल्कुल करीब पहुंच गया है। जिले में गंगा नदी अब महज 87 सेंटीमीटर दुर रह गया है। जबकि 1.87 मीटर डेंजर लेवल से दूर है। जिले के सबसे निचले इलाकों में गंगा नदी का पानी फैलने लगा है। दो से तीन दिनों के अंदर जलस्तर की वृद्धि में जो रफ्तार देखी जा रही है, उससे ऐसा लग रहा है कि बाढ़ की चपेट में हजारों लोग प्रभावित हो सकते हैं। गुरुवार को दोपहर दो बजे गंगा नदी का जलस्तर 37.46 मीटर जा पहुंचा। प्रति घंटे दो सेंटीमीटर जलस्तर में वृद्धि हो रही है। जबकि दीघा घाट पटना, गांधी घाट पटना तथा हाथीदह में गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल पार कर गया है। इसलिये मुंगेर में भी शुक्रवार दोपहर तक गंगा का जलस्तर वार्निंग लेवल को पार कर सकता है। --- जिले के छह प्र...