भागलपुर, जून 6 -- गंगा दशहरा के अवसर पर पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की गंगा तट पर भीड़ लगी रही। गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने नियम निष्ठा के साथ पूजा-अर्चना की। गंगा दशहरा को लेकर बुधवार की शाम से ही गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ शहर में लगती उमड़ने लगी थी। नमामि गंगा घाट और सीढ़ी घाट पर श्रद्धालुओं ने गुरुवार की सुबह चार बजे से ही गंगा स्नान करना प्रारंभ कर दिया था। सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस की तैनाती थी। स्वयं थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस पदाधिकारी और जवान के साथ भ्रमणशील रहे। महिलाओं को सीढ़ी घाट पर वस्त्र बदलने में परेशानी हुई। सीढ़ी घाट पर फिसलन के कारण श्रद्धालुओं को फिसलते देखा गया। पंडित संजीव झा ने बताया कि चार दशहरा में से एक दशहरा, गंगा दशहरा को भी माना जाता है। गंगा दशहरा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.