एटा, जून 5 -- गंगा दशहरा पर समाजसेवी मानवेन्द्र सिंह चौहान 'मनु ने अनूठी पहल की। गोशाला में गोमाता, गोवंशों को मीठा पानी (शर्बत) पिलाया। उन्होंने देखा जगह-जगह लोग एकत्रित होकर राहगीरों को मीठा पानी पिला रहे हैं। उनके मन में विचार आया आम लोग तो आए दिन स्वंय भी मीठा पानी बना कर पी लेते हैं। हमारी गोमाता को नही मिल पाता है। भीषण गर्मी में सभी को ठंडक की आवश्यकता पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए गोशाला में सभी गोमाताओं को भी मीठा पानी (शर्बत) पिलाया जाये। गौशाला पहुंचकर गोमाताओं, गोवशों को मीठा पानी पिलाया। चलाया वृक्षारोपण महाअभियान नगर पालिका परिषद मारहरा ने गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण महाअभियान चलाया। पालिका परिसर और विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका अध्यक्ष शशि प्रभा, प्रतिनिधि धी...