मिर्जापुर, जून 4 -- मिर्जापुर, संवाददाता l गंगा दशहरा को देखते हुए बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी के नेतृत्व में गंगा घाटों पर गंगा प्रहरी टीम की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया l यही नहीं नगर के गैबीघाट पर किनारे लगे कूड़े के ढेर को साफ किया गया। साथ ही सभी से नगर के सभी घाटों को स्वच्छ रखने की अपील की गई l घाट पर कहीं भी कूड़ा ना जमने देने,स्नान के बाद घाट पर किसी प्रकार का कूड़ा न फैलाने की अपील करते हुए स्वच्छता के प्रति स्नानार्थियों को जागरूक भी किया गया । ताकि पतित पावनी गंगा घाट स्वच्छ एवं सुंदर बने रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.