कटिहार, जून 5 -- मनिहारी नि स। फतेनगर पंचायत के महुअर गांव मे गंगा दशहरा के अवसर पर 72 घंटा 24 प्रहर महालक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर बुधवार को 2100 कुमारी कन्याओं तथा महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा पूरे महुअर गांव का भ्रमण कर यज्ञ स्थल पहुंच कर समाप्त हुआ। यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल, सचिव ललन कुमार मंडल, विनोद मंडल, उपाध्यक्ष शशिकांत मंडल, उपसचिव हखरू प्रसाद मंडल, यज्ञ मंत्री विश्वनाथ साह ने बताया कि महालक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमें गुरूवार को गंगा दशहरा के अवसर पर 72 घंटे का हरेराम संग कीर्तन का शुरूआत होगा। रविवार को हवन के उपरांत महायज्ञ का समापन होगा। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव महायज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप मे भाग लेंगे। हरेराम कीर्तन के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.