मुंगेर, जून 5 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गंगा दशहरा पर्व आज मनाया जाएगा। गंगा दशहरा पर स्नान को लेकर घाटों पर भीड़ उमड़ेगी। उत्तर वाहिनी गंगा तट पर स्थित गंगा मंदिर में गंगा दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर की सफाई कराए जाने के साथ विशेष पूजा एवं आरती की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह शहर का एक मात्र गंगा मंदिर है, जो अत्यंत ही प्राचीन है। मंदिर के पुजारी एकलव्य दास ने बताया कि बाढ़ के दौरान मंदिर जलमग्न हो जाता है। पानी निकलने के बाद मिट्टी जम जाती है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मिट्टी हटाकर सफाई कराई गई है। गंगा दशहरा पर सुबह 9.30 बजे मां गंगा की विशेष पूजा की जाएगी एवं शाम में मां गंगा की महाआरती की जाएगी। गंगा दशहरा का महत्व: भारतीय संस्कृति में गंगा दशहरा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन ही राजा भागीरथ की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.