बुलंदशहर, फरवरी 5 -- नरौरा। महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिर में जल चढ़ाने को रामघाट गंगा घाट पर से जल लेकर जाने का कांवड़ियों का आना शुरू हो गया है। अलीगढ़ की खैर तहसील के गांव कसीसी के कांवरियों ने गुरुवार को सात कांवड़ों में 1100 लीटर जल भर शिवालय की ओर रवाना हुए। रामघाट गंगा तट पर ग्राम कसीसी, तहसील खैर, जनपद अलीगढ़ निवासी पंकज शर्मा, प्रशांत भारद्वाज, करण भारद्वाज, विकास भारद्वाज और शिवम शर्मा ने सात कलश कांवड़ों में 1100 लीटर जल भर कर भोले के जयकारों करते हुए शिवालय की ओर प्रस्थान किया। रामघाट थाना पुलिस ने कावड़ियों की टोली को रामघाट गंगा तट से बुलंदशहर जनपद की सीमा तक रवाना किया। महाशिवरात्रि मेले में लाखों शिवभक्त कांवड़ में जल भरकर ले जाते हैं और अपने शिवालय पर जलाभिषेक करते हैं। इन भक्तों की सुविधा को रामघाट में जिला प्रशासन व्यव...