आगरा, फरवरी 14 -- तीर्थ नगरी सोरों में महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व लहरा गंगा घाट पर हजारों शिवभक्त कांवड़ भरने के लिए उमड़ पड़े। सोरों के लहरा-घाट से मोहनपुरा बोर्डर तक कांवड़ भरकर ले जा रहे श्रद्धालुओं की कतारें दिखाई दीं। बम-बम भोले के अनुगूंज के साथ शिव भक्त कांवड़ लेकर कदमताल करते हुए अपने गृहक्षेत्रों की ओ जा रहे थे। महाशिवरात्रि के दिन सोरों के लहरा गंगा घाट से कांवड़ भरकर ले जा रहे श्रद्धालु अपने गृह क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। शनिवार की सुबह से शाम तक कांवड़ियों की भीड़ लहरा घाट पर कांवड़ भरने के लिए पहुंचती रही। शिवभक्ति में लीन कांबड़िए कलश कांवड़, हाथों में गंगाजलि लेकर जा रहे हथेश्वरी कावंड़ तो कोई 25 हजार गंगाजलि की कांवड़ भरकर ले गए। आगरा के शमशाबाद से लहरा घाट पर 125 कांवड़ियों का समूह 25 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.